मैनपुरी, जून 14 -- मैनपुरी। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसपी गणेश प्रसाद साहा के साथ किया। केंद्र पर संचेतना सोसाइटी, थ्री यूपी वाहिनी बटालियन एनसीसी, चौ. सूरज सिंह महाविद्यालय जागीर के संयुक्त तत्वावधान में शिविर में 43 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। 74 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। जिसमें से 43 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया। इस दौरान संत निरंकारी मंडल, थ्री यूपी वाहिनी एनसीसी मैनपुरी, देवी संपद मंडल एकरसानंद आश्रम एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा पांच प्रमुख रक्तदाता भावना बैजल, शिल्पी, अजीतकांत मिश्रा, नारायण गुप्ता एवं मानवेंद्र सिंह को विशेष रूप से सम्मानि...