लखनऊ, मार्च 13 -- रहीमाबाद के रक्तदाताओं की जांच रिपोर्ट ने सभी की उलझन बढ़ा दी है। हेपेटाइटिस-बी संक्रमण की चार तरह की जांच रिपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग घिर गया है। शुक्रवार को केजीएमयू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में रहीमाबाद के रक्तदाताओं की हेपेटाइटिस-बी की जांच रिपोर्ट आ गई है। केजीएमयू प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सुपुर्द कर दी है। रहीमाबाद में 24 फरवरी को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। चार गांव के 19 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया था। बलरामपुर अस्पताल की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया था। रक्तदान के बाद तीन लोगों के रक्त नमूनों की जांच की गई। जिसमें हेपेटाइटिस बी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने लोहिया संस्थान में खून के नमूनों को भेजकर जांच कराई। आईडी नेट तकनीक से जांच में सभी 19 लोगों मे...