रांची, जून 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची में रक्त की लगातार सता रही कमी के बीच प्रोफेशनल डोनरों (रक्तदाताओं) का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। शहर के लगभग सभी बड़े ब्लड बैंकों और अस्पतालों के बाहर ऐसे लोगों की मौजूदगी दिख जाएगा। ऐसे लोग जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को रक्त उपलब्ध कराने के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों के परिजन जब समय पर रक्तदाता की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं तो यही लोग मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। जानकारी के अनुसार एक यूनिट रक्त के बदले प्रोफेशनल डोनर न्यूनतम तीन हजार रुपये की मांग करते हैं। कई मामलों में रक्त समूह दुर्लभ होने या तत्काल आवश्यकता होने पर यह राशि और अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा मरीजों को ब्लड बैंक में निर्धारित प्रोसेसिंग शुल्क भी अलग से जमा करना पड़ता है। इस...