खगडि़या, मई 6 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि आगामी 17 मई क़ो विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के मौक़े पर स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इधर डॉ सर्वोत्तम कुमार ने बताया की आगामी 17 मई की सुबह जागरूकता रैली निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होने की संभावना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है। यह रैली सुबह 6 बजे कन्हैयाचक उच्च विद्यालय मैदान से शुरू होगी। रैली परबत्ता बाजार, मुख्य चौक एवं विभिन्न मार्गों से होते हुए रहिमपुर मोड़ तक जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...