नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि उनके पास कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है। दरअसल, कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के सिलसिले में कई नामी हस्तियों के ठिकानों पर तलाशी ली है। एक्ट्रेस ने अब पोस्ट शेयर कर इन्हीं खबरों पर रिएक्ट किया है।क्या बोलीं रकुल प्रीत सिंह? इंस्टाग्राम पर रकुल ने एक लंबा नोट शेयर किया और लिखा, 'यह देखकर बेहद दुख होता है कि खुद को रिपोर्टर बताने वाले कुछ ऑनलाइन लोग और मुख्यधारा के कुछ पत्रकार बिना तथ्यों की जांच किए खबरों को सनसनीखेज तरीके से पेश कर रहे हैं।इसलिए मैं यह बात साफ करना चाहती हूं कि हाल ही में हुई यह छापेमारी या तलाशी मुझसे जुड़ी हुई नहीं थी।' रकुल ने आगे लिखा, 'मैं एक सेना की पृष्ठभूमि से आती हूं। ...