इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- सैफई, संवाददाता। रकुईया नहर पुल के पास ड्राइवर को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर माल से लदा डीसीएम लूट लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने लूटे गए डीसीएम को मैनपुरी के दिहुली क्षेत्र से बरामद कर लिया। वाहन में लदा माल भी सुरक्षित मिला है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आगरा के थाना ट्रांस यमुना के विनोद विहार कॉलोनी निवासी आबाद शाह पुत्र सकबीर शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह राजस्थान से माल लादकर वाहन से आगरा जा रहा था। रास्ते में उसके पास रविवार रात करीब 1:30 बजे रिश्तेदार का फोन आया और रकुईया नहर पुल थाना सैफई क्षेत्र में उसे फोन कर बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट की। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ की अंगूली टूट गई। इसके बाद आरोपी वाहन लेकर भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.