गोरखपुर, मार्च 16 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र में सोमवार को रकहट चौराहे से दवा लेकर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल और 1180 रुपये नकदी छीन ली। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गरयाकोल गांव निवासी रामानंद यादव की पत्नी कुसमावती देवी रकहट चौराहे से दवा लेकर पैदल घर जा रही थीं। वह रकहट-असवनपार बांध पर गड़ही गांव के सामने पहुंची थीं कि तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और हाटा बाजार जाने का रास्ता पूछने लगे। इसी दौरान मास्क लगाए एक युवक बाइक से उतरकर महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन छीनने लगा।चेन नकली होने की आशंका पर बदमाश महिला को धमकाने लगे और उसके पर्स में रखा 1180 रुपये व कीपैड मोबाइल छीनकर रियांव की ओर भाग निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.