अलीगढ़, मार्च 7 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव रकराना में पिछले दिनों बाइक का हैंडल एक महिला को टच हो जाने के बाद गुरुवार को गांव में लगे फूलडोल मेले में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और मामला घरों तक पहुंच गया। थानाध्यक्ष ने घटना की रिपोर्ट शुक्रवार को 21 नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ दर्ज करा दी गई है। थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी के अनुसार वह गांव रकराना के मेले में मय फोर्स शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दो पक्षों में झगड़ा व पथराव हो रहा है। दोनों पक्ष हाथों में लाठी-डंडे व फावड़ा लिए हुए हैं। जिस पर थानाध्यक्ष मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों के काफी लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। वह एक दूसरे को मरने मारने पर आमादा थे। काफी समझाने के बाद भी नहीं माने, कुछ लोगों को कस्टडी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.