अमरोहा, मई 27 -- गजरौला। रकम लेने के बाद दुकानों का बैनामा किसी दूसरे व्यक्ति को कर दिया गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव सुनपुरा कलां निवासी तालिब रजा ने 16 दिसंबर 2024 को टोकरा पट्टी गांव निवासी नईमुद्दीन व उसके चार साथियों से 24 लाख रुपये में दो दुकानें खरीदी थीं। तालिब ने दोनों दुकानों की एवज में रकम पांचों लोगों को दी थी। आरोप है कि रकम लेने के बाद नईमुद्दीन व उसके साथियों ने दुकानों का बैनामा किसी दूसरे व्यक्ति को कर दिया। जानकारी तालिब को हुई तो उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी।आरोप यह भी पढ़ें- रकम लेने के बाद दूसरे को कर दिया दुकानों का बैनामा, पांच पर केस है कि उन्होंने रुपये वापस नहीं किए व टाल मटोल करते रहे। तालिब ने रुपये वापस करने का दबाव बन...