हरिद्वार, फरवरी 12 -- मध्य हरिद्वार में बैंक से रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर बदमाश 50 हजार रुपये नकद और कानों के कुंडल लेकर फरार हो गए। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। राजीव नगर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय आनंदी गुरुवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। वह गोविंदपुरी के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित शोरूम के पास पहुंचीं। वहां जूस का ठेले पर अक्सर भीड़ रहती है। तभी दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर बैंक से निकाली गई पूरी रकम ले ली। आरोपियों ने उनके कानों से कुंडल भी उतरवा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। कुछ समय...