रांची, मार्च 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी नाला रोड निवासी कमरून निशा के पुत्र से व्यवसाय के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी की गई है। आरोप अमन हाशमी, फिरोज अहमद और चुन्नू पर लगा है। इस संबंध में कमरून निशा ने हिंदपीढ़ी थाना में तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कमरून निशा ने बताया कि उनके 16 वर्षीय पुत्र मो जैद की मुलाकात अक्तूबर 2025 में बोकारो निवासी अमन हाशमी से हुई थी। अमन ने स्वयं को छात्र और बिजनेस करने वाला बताते हुए जैद को निवेश करने पर एक महीने में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। कमरून निशा के अनुसार, अमन हाशमी जैद को पढ़ाई के बहाने कांटाटोली स्थित एक फ्लैट में बुलाता था और वहीं उसे बिजनेस स्कीम में पैसे लगाने के लिए प्रेरित करता था। शुरुआत में तीन लाख रुपये निवेश कर रकम दोगुनी दिखाकर उसने विश्वास जीत लिया। इसके बाद जै...