चित्रकूट, फरवरी 12 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा के पास बागेन नदी में संचालित बालू खदान में संयुक्त टीम ने जांच के दौरान अवैध खनन पाया है। टीम ने रकबे से हटकर खनन कर रही पोकलैंड सीज की है। इसके साथ ही रकबे से हटकर अवैध खनन पाए जाने पर पट्टाधारक को 30 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। राजापुर तहसील क्षेत्र के सरधुवा कस्बे के पास बागेन नदी में मे एमएम कांस्ट्रक्शन की संचालिका जाफरी बानो पुत्री फसीउद्दीन निवासी हरचंदपुर देनदा साई धाता खागा जनपद फतेहपुर के नाम 8.030 हेक्टेयर की बालू खदान स्वीकृत की गई थी। इसकी अवधि छह माह के लिए बीते 14 नवंबर 2025 से 13 मई 2026 तक निर्धारित है। डीएम पुलकित गर्ग ने खदान में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम राजापुर फूलचंद्र यादव की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। टीम में खान अधिकारी व खान निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.