रईसबाग मस्जिद में तजवीद उल कुरआन कैंप शुरू
कानपुर, मई 22 -- कानपुर। स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित होने के बाद मस्जिदों में दीनी तालीमी समर कैंप शुरू किए गए हैं। तिलक नगर स्थित रईसबाग मस्जिद में तजवीद उल कुरआन (कुरआन को बेहतर ढंग से पढ़ना) के शिविर का उद्घाटन मुफ़्ती-ए-आज़म मुफ़्ती इक़बाल अहमद ने किया। मुफ़्ती सअद नूर कासिमी ने कहा कि फर्ज नमाजों के बाद क़ुरआन मजीद की तिलावत सबसे बेहतर इबादत है। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद सअद ख़ान नदवी, मौलाना मोहम्मद अनीस ख़ान कासिमी, मौलाना इनामुल्लाह कासिमी, मौलाना मोहम्मद ज़ाकिर ख़ान शाहिद इलाही, मौलाना आरिफ मजाहिरी, मौलाना शाबान, सिकंदर सिद्दीक़ी, इमरान जाफरी, मोहम्मद अय्यूब आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.