गाज़ियाबाद, फरवरी 11 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। रईसपुर से सदरपुर के बीच का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से नाराज किसान बुधवार को जीडीए उपाध्यक्ष से मिले। उन्होंने जीडीए वीसी को बताया कि इस मार्ग पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिस कारण लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। इस मार्ग को बनवाने के संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने जीडीए वीसी को ज्ञापन भी सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल से मिलने पहुंचा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रईसपुर से सदरपुर के बीच का मार्ग पूरी तरह टूट गया है। यहां गहरे गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिस कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुख्य मार्ग मधुबन बापूधाम, गोविंदुपरम, स्वर्णजयंतीपुरम योजना तक जाने का मार्ग है। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.