घाटशिला, सितम्बर 13 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के रंभा शैक्षणिक संस्थान गितीलता में जीवन संस्था के द्वारा शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया  गया, तदुपरांत जीवन संस्था की वक्ता डॉ. रीता झा एवं नील कुमार को रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह की ओर से स्मृति-चिह्न और पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया। वक्ताओं ने मानसिक तनाव और अस्वस्थता के प्रारंभिक लक्षणों को पहचानने और समय रहते उचित परामर्श व उपचार दिलाने पर जोर दिया ताकि आत्महत्या जैसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ कारगर टिप्स भी दिए। यह भी पढ़ें- मानसिक तनाव को नजरअंदाज न करें, समय पर लें मदद कार्यक्रम में मानसिक शांति ...