रंभा कॉलेज के छात्रों ने हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया
घाटशिला, अगस्त 14 -- पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी कैंप में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ाना तथा युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करना था। नर्सिंग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए "युवा शक्ति" के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया। रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.