नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- राजस्थान और पंजाब की कांग्रेस राजनीति में इन दिनों एक ऐसा सियासी कनेक्शन चर्चा में है, जिसे समझने के लिए थोड़ा पीछे जाना पड़ेगा। कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल ने पार्टी के दो बड़े नेताओं सचिन पायलट और सुखजिंदर सिंह रंधावा के बीच ऐसा समीकरण बना दिया है, जहां भूमिकाएं लगभग उलटती नजर आ रही हैं। जिस रंधावा के पास राजस्थान कांग्रेस की कमान रहते हुए पायलट की गतिविधियों और बयानों पर नजर रखने की जिम्मेदारी थी, अब पंजाब में उन्हीं रंधावा के साथ समन्वय करने की जिम्मेदारी पायलट की होगी।राजस्थान में रंधावा के प्रभारी थे पायलट सुखजिंदर सिंह रंधावा लंबे समय से राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राजस्थान में सचिन पायलट पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं। ऐसे में संगठन से जुड़े कई मामलों में र...