कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। पंथ दर्दी विचार मंच ने पहली चैत्र को खालसा पंथ का नया साल बड़ी श्रद्धा भक्तिभाव से गुरद्वारा रंजीत नगर में मनाया। श्री दरबार साहिब के भाई इंदरजीत सिंह साधक, कथावाचक भाई सुच्चा सिंह ने संगत को शबद कीर्तन और कथा से निहाल किया। 41 स्त्री सत्संग के जत्थों ने श्री जपजी साहिब का पाठ कर समागम की शुरुआत की। 41 स्त्री सत्संग जत्थों को नए साल के उपहार भी भेंट किए। यहां चेयरमैन सुखविन्द्र सिंह लाडी भल्ला, प्रधान राजिंदर सिंह नीटा, गुरविंदर सिंह, बीबी कुलदीप कौर नीना, सुविन्द्र कौर, मनदीप कौर, गुरमीत कौर गुड़िया बहनजी, उजागर सिंह ग्रोवर, सुरिंदर सिंह कालरा, गोबिंद सिंह बिंद्रा, जसपाल सिंह होरा, मनप्रीत सिंह भट्टी, सहजप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह, रमित सिंह सागरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...