बदायूं, मार्च 6 -- सहसवान, संवाददाता। मुकदमेबाजी की पुरानी रंजिश को लेकर होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना बुधवार शाम करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेरिया में हुई। एक पक्ष के सुरेश पुत्र श्रीराम का आरोप है कि उनका दूसरे पक्ष से मुकदमेबाजी को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। उनका पुत्र सोमेंद्र घर के बाहर चारपाई डालकर लोगों से होली मिल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सोमेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए देवेंद्र, रामविलास और गिरीश को...