संभल, अक्टूबर 1 -- थाना जुनावई क्षेत्र के अहरोला नवाजी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले में गंभीर घायल 20 वर्षीय युवक की मंगलवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को हत्या की धारा में तरमीम करते हुए मुख्य आरोपी हरीशचंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर कथित आला कत्ल डंडा भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अहरोला नवाजी निवासी संदीप ने 27 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 23 सितंबर की रात करीब नौ बजे उसका 20 वर्षीय भाई अंशु स्कूल के पास बैठा था। यह भी पढ़ें- मारपीट में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम आरोप है कि इसी दौरान गांव के हरीशचंद, दीपचंद और राजाराम वहां पहुंचे और पुरानी रंज...