गाजीपुर, अप्रैल 20 -- मरदह। थाना क्षेत्र के महेगवां गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। पुलिस एक पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का उपचार मरदह सीएचसी पर कराया गया। दरवाजे पर भैंस बांधने के लिए खुटा गाड़ने को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। लाठी डंडे ईट पत्थर से जमकर मारपीट की। गंभीर रूप घायल ममता देवी को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किय गया। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजय खरवार, वीर बहादुर खरवार,संजय खरवार,आकाश खरवार,रोशन खरवार,शुभम खरवार, बिन्दु ,शीला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- रंजिश में हुई मारपीट में आठ घायल यह भी पढ़ें- शंकरपुर गांव में दो पक्षों में हुई मार...