बलिया, जनवरी 12 -- लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर निवासी सोनू राम को रविवार को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह घटना आपसी रंजिश में हुई थी। इस प्रकरण में घायल सोनू की तहरीर पर हृदयपुर निवासी अरुण, मुरारपट्टी निवासी गोलू व आदित्य, बहुआरा निवासी शिवम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ अनुपम जायसवाल का कहना है कि यह घटना पुरानी आपसी रंजिश में हुई है। केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...