बुलंदशहर, जुलाई 5 -- कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रोगनग्रान में रंजिश के चलते एक हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने आधा दर्जन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मौहल्ला रोगनग्रान निवासी जोगिंदर सिंह के अनुसार शनिवार शाम उनका पुत्र संजीव उर्फ बिल्लर वाहन की किस्त जमा करने के लिए बाजार जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर खेत में ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता और मारपीट की। लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल संजीव को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो सोशल म...