उन्नाव, मार्च 20 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के रऊ करना गांव के रहने वाले रजनीश सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार परिवार के बीच विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश के चलते जब वह खेत पर जा रहा था तो पूर्व नियोजित तरीके से रविराज सिंह पुत्र राजेश सिंह, धनंजय सिंह, संजय सिंह पुत्रगण भगवती शरण सिंह, राहुल सिंह पुत्र गुरुबिंदर सिंह, प्रिंस सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह तथा दो से तीन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर पांच नामित और दो से तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.