रंजिश में हत्यारोपी को चाकू से गोदकर मार डाला
गाज़ियाबाद, जून 11 -- लोनी, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते हत्या के मामले में आरोपी एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह पांच माह पूर्व हत्या के मामले में जमानत पर आया था। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- पिछले साल किया था मर्डर, लोनी में जमानत पर बाहर आए युवक को चाकू घोंपकर मार डालाआरोपियों की पहचान अशोक विहार कॉलोनी स्थित आशियाना सिटी में 21 वर्षीय युवक तस्लीम उर्फ चिन्नी रहता था। उसके पिता असगर ने बताया कि बेटा सैलून में काम करता था। बुधवार रात 9:30 बजे तस्लीम के मोबाइल पर फोन आया। कॉलोनी में रहने वाले फैसल ने उसे बुलाया और घर से कूछ दूर स्थित मजार के पास ले गया। वहां कॉलोनी में रहने वाले शेरखान, आमिर और अयान पहले से मौजूद थे। तीनों को देखकर तस्लीम ने भागने का प्रयास किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.