बाराबंकी, मई 1 -- हैदरगढ़। थाना क्षेत्र में भिटरिया मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की रात रंजिश में विपक्षी ने पूर्व सांसद पुत्र व सपा नेता को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नई सड़क तिराहा के निवासी पूर्व सांसद के पुत्र सपा नेता हरिमगन रावत ने थाने में तहरीर देकर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह हैदरगढ़ से कार से घर जा रहे थे। भिटरिया मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग का गेट बंद था। आरोप लगाया कि पहले से ही घात लगाए बैठे थाना हैदरगढ़ के मालिनपुर गांव के आकाश सिंह व विकास सिंह एवं भिखरा गांव के जितेन्द्र सिंह ने उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जाति सूचक गालियां दी। कहा कि बहुत बड़े नेता बनते हो। पुलिस ने मुकदम...