रंजिश में सगे भाई ने दुकान फूंकी, लाठी-डंडों से पीटा
बलिया, मई 30 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सहतवार थाना क्षेत्र के नैना गांव में जायदाद की रंजिश और आपसी विवाद में सगे भाई ने ही अपने भाई की दुकान में आग लगा दी हैं। बीच-बचाव करने आए दुकानदार और उसकी पत्नी को लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आगजनी के चलते दुकान में रखे हजारों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और पीड़ित दंपति की जान बचाई। तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव के राधेश्याम पांडेय की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। यह भी पढ़ें- दुकानदार की ठेली तोड़ने और मारपीट में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट इसी बीच उनके भाई मोहन पांडेय ने रंजिश के चलते दुकान में आग लगा दी। आग की लपटों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.