अमरोहा, अप्रैल 17 -- शहर के मोहल्ला नौगजा में बुधवार शाम कारोबार से जुड़ी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। सरेराह हुई हाथापाई के दौरान एक व्यापारी ने दूसरे को हलवाई की दुकान पर रखी खौलते तेल की कड़ाही में धक्का दे दिया। व्यापारी की पीठ और गर्दन बुरी तरह झुलस गई है। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। कैलसा बाईपास स्थित अंजुम कॉलोनी निवासी मोहम्मद जैद डिस्पोजल सामान के कारोबारी हैं। वह दुकानों पर जाकर सामान बेचने हैं। बुधवार शाम लगभग 6 बजे वह इसी सिलसिले में मोहल्ला नौगजा आए थे। यह भी पढ़ें- युवक को तेल से खौलती कढाही में दिया धक्का, गंभीर आरोप है कि वहां उसी के पेशे से जुड़े एक दूसरे युवक ने जैद पर अचानक हमला कर दिया। दोनों के बीच हुई हाथापाई के दौरान आरोपी ने जैद को पास ही ...