प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- उदयपुर। थाना क्षेत्र के पूरे बसावन राहाटीकर गांव की सुनीला देवी पत्नी अर्जुन सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि रंजिश को लेकर पड़ोसी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह, गुड़िया सिंह पत्नी संतोष सिंह सोमवार दोपहर उसके घर लाठी लेकर पहुंचे और मारपीट करने लगे। बेटा सागर एवं बेटी खुशी छुड़ाने गई तो उन्हें भी मारा पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- रंजिश में की मारपीट, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...