सहारनपुर, जनवरी 29 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र के शिवाजी मार्केट स्थित डीजल पंप रिपेयर की दुकान में आग प्रकरण में पूर्व रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाते हुए दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मेहरबान पुत्र अमीर अहमद निवासी नसीरपुरा सरसावा और शादान पुत्र अजीज हसन निवासी छत्ता जम्बुदास दिगम्बर जैन गर्ल्स कॉलेज की दुकान में 24 जनवरी को सुबह आग लग गई थी। पीड़ित जब अपनी दुकान पर पहुंचे, तो पाया कि शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी, जिससे दुकान का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने कैमरे चेक किए तो पाया कि घटना के समय दुकान के कैमरे ढक दिए गए थे। पड़ोसियों के कैमरे चेक करने पर एक फुटेज में आरोपी नोशाद मक्की को अपनी स्कूटी से घटनास्थल के पास जाते हुए देखा गया। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी नोशाद मक्की और अरशद मक्की दोनों भाई पहले से ही प...