प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- उदयपुर। इलाके के मुस्तफाबाद निवासी अनुज केवट ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह आठ बजे करीब गांव के रितेश मौर्य ने रंजिश में घर पर आए और ईंट-पत्थर मारने लगे। उन्होंने विरोध किया तो जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पीड़ित अचेत होकर गिर गया तो आरोपी भाग निकले। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...