बांदा, अप्रैल 24 -- बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदौल तलैया मर्दननाका निवासी रोशन खान ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले सदान उर्फ चिन्नी, सुबान अली, रेहान और छोटू ने पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। '

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...