हरदोई, जून 27 -- बिलग्राम, संवाददाता। बिलग्राम के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सात नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मलकंठ निवासी नदीम का कुछ दिन पहले सैय्यदवाड़ा निवासी आमिर से विवाद हुआ था। आरोप है कि बुधवार रात करीब आठ बजे नदीम अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए इमामबाड़ा गया था। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, फरसा लेकर दौड़ाया इसी दौरान पहले से मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया। पीड़ित नदीम का आरोप है कि आमिर, रेहान, मसरूफ, कासिम, अरमान, सुफियान औ...