गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- -नंदग्राम थानाक्षेत्र के सिहानी चुंगी क्षेत्र में कार सवार लोगों ने घटना को अंजाम दिया -लोगों को इकट्ठा होता देख धमकी देते हुए भागे आरोपी, पुलिस ने केस दर्ज किया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सरेआम हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने न सिर्फ उसे घेरकर बेरहमी से पीटा, बल्कि उसकी कार भी ईंट-पत्थरों से तोड़ डाली। पुलिस का कहना है कि एक नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। सिहानी गांव निवासी अमित त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही अमन उनसे लंबे समय से रंजिश मानता है। इसी रंजिश के चलते कुछ दिन पहले भी उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि 26 जनवरी की रात करीब पौने दस बजे वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.