रंजिश में युवक पर हमला, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 30 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कुथियारते निवासी गोविन्द कौशल ने गांव के जसविन्दर पुत्र राम प्रसाद, अजय पुत्र हरीशंकर, विकास पुत्र खेमकरन, राम प्रसाद एवं खेमकरन पुत्रगण कुन्दन लाल के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 22 जून की शाम करीब सात बजे इलाबास का मेला देखकर घर लौटते समय गांव के देवस्थल के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी उन्हें बाग की ओर खींचकर ले जा रहे थे, तभी शोर सुनकर उनके चाचा सत्यपाल व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्हें बचाया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी उन्हें और उनके परिवार को धमकी दे चुके हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.