बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। गिरवां थाने के मकरी गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र अभय सिंह ने दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि नौ अप्रैल को शाम वह खेत में था। तभी गांव के कमलेश व उसका भाई अच्छे और विनोद बिरवा उखाड़ने लगे। रोकने पर पुरानी रंजिश में तीनों ने उसे जमकर पीटा। कमलेश ने अपने अन्य परिजनों को भी बुला लिया। जानलेवा हमले में राहुल के हाथ में फैक्चर हो गया। धमकाते हुए आरोपी भाग निकले। यह भी पढ़ें- बकरी भगाने पर युवक पर किया हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...