फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। फतेहपुर बिल्लौच गांव में एक युवक पर चार युवकों ने हथौड़े और डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार होगए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिसटीम सक्रिय हो गई। अपराध शाखा सेक्टर- 65 की टीम ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की है। सदर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर बिल्लौच गांव निवासी 19 वर्षीय मनीष रविवार सुबह अपने घर से बाल कटवाने के लिए गया था। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किया वार, घायल वह नाई की दुकान के अंदर बैठा था। इसी दौरान वहां पर फतेहपुर बिल्लौच के दूसरे मौहल्ले में रहने वाले चार युवक आ पहुंचे। आरोप है कि चारों युवकों ने मन...