कन्नौज, जून 16 -- कन्नौज। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकापुर निवासी सुमित कटियार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही आकाश और उसके भाई धर्मपाल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। 14 जून की रात करीब आठ बजे वह अपने खेत के साझेदार सुधीर के साथ महेचंदापुर से मोबाइल चार्जर लेने मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान महेचंदापुर के पास आरोपित खेत से निकलकर आए और उसे गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर इन लोगों ने सुमित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार पर केस हमले में उसके सिर में चोट लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद साझेदार ने बीच-बचाव कर कि...