रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, न्याय की गुहार
अलीगढ़, जून 10 -- गोंडा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना बीते 7 जून की शाम करीब 5 बजे की है, जब पीड़ित हरेंद्र कुमार जलेसर से अपने गाँव नयला खैर लौट रहा था। तहरीर के अनुसार, हिन्नोटी गाँव के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसे रोका और सिर पर भारी प्रहार कर दिया। हरेंद्र के अचेत होने पर हमलावर उसे मृत समझकर पुलिया के पीछे फेंककर फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित के भाई गजेंद्र कुमार गौतम ने थाने में तहरीर देकर मदन मोहन गौतम और अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。
आरोप आरोप है कि बहादुरगंज निवासी मदन मोहन जबरन उनकी जमीन कब्जाना चाहता है और उसी ने यह हमला करवाया है। थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.