अमरोहा, अप्रैल 2 -- बछरायूं। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव लंबिया निवासी मनवीर सिंह पुत्र होमपाल सिंह बुधवार शाम अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि तभी गांव निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू, पमित उर्फ छोटे व सैदपुर निवासी इकास पाल सिंह पुरानी रंजिश के चलते उनके घर के पीछे पहुंचे और तमंचे से फायर कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से घबराए मनवीर सिंह ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीआरवी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की जा रह...