रंजिश में युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर
गोंडा, मार्च 24 -- खरगूपुर। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमलाकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध हमला व धमकी सहित अन्य मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है। पचरुखी मनोहरजोत गांव निवासी रोहित तिवारी ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि गोकरननाथ शिवाला में उसकी दुकान है। दुकान पर करनैलगंज कोतवाली के कपूरपुर गांव निवासी बजरंगी पांडेय मिठाई बनाने का काम करते है। सोमवार को दोपहर बाद इटियाथोक निवासी बड़कऊ शुक्ल ने तीन अज्ञात के साथ बजरंगी पांडेय को लाठी-डंड से मारा पीटा और धमकी भी दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.