रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- संजय कनेरा, रुद्रपुर। रम्पुरा चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में बड़े भाई ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शुक्रवार दोपहर चौरासी घंटा मंदिर परिसर की है। रम्पुरा निवासी राज कोली अपने एक दोस्त और मौसी के लड़के के साथ मंदिर में बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी चार युवक वहां पहुंचे और उस पर बेल्ट, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में राज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद दोस्त और भाई ने बीचबचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया। घायल के बड़े भाई विजय कोली ने आरोप लगाया कि चारों युवक उनके परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं। इससे पहले आरोपी उनके मौसी के लड़के के साथ भी मारपीट कर चुके हैं। विजय का आरोप है कि पूर्व मे...