सीतापुर, मार्च 14 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर में रंजिश में दबंगों ने युवक लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पीड़ित थाने पर शिकायत करने जाने लगा तो आरोपियों ने उन्हें घेरकर धमकाया। कमलापुर निवासी अरविन्द के मुताबिक रंजिश में गांव के ही सुशील, सुरेन्द्र और फूलमती उनके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने अरविन्द की पिटाई कर दी। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। अरविन्द के मुताबिक वह थाने शिकायत करने जा रहे थे। तो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और धमकाने लगे। वहीं, दूसरे पक्ष के सुरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि बुद्धीलाल, त्रिर्भवन सिंह, इन्तु और बीके ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सुरेन्द्र सिंह, उनके भाई सुशील सिंह और उनकी मा फूलमती पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। घटना में सुरेंद्र के आंख और सिर मे चोट आई ...