प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के टिकरिया अशोग गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पांच मार्च की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर बैठा था। तभी गांव के कुछ लोग रंजिश में लाठी लेकर पहुंचे और उसे मारने पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित राजेन्द्र प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने आशीष कुमार सरोज, आदित्य कुमार सरोज, संदीप सरोज, आशीष कुमार के साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...