प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नजियापुर गांव निवासी श्यामनाथ को रंजिश में आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव के बाद श्याम नाथ को सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम में भर्ती कराया गया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देररात श्यामनाथ की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने नजियापुर गांव के गुड्डू, जयशंकर, रंजीत, शनि कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.