प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- अंतू थाना क्षेत्र के सरूवावां निवासी अनिल दुबे की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश है। आरोप है कि तीन मार्च की रात वह घर के पास स्थित मस्जिद के समीप टहल रहे थे। तभी रंजिश के चलते गांव के पवन ने अपने कुछ लोगों के साथ उस पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। शोर पर लोग दौड़े तो धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पवन, निखिल, जवाहर, संतलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...