कन्नौज, अप्रैल 25 -- रंजिश के चलते बाजार में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने जेब में रखी नकदी भी छीन ली। पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के चचियापुर गांव निवासी रुचि देवी ने बताया कि उनके पति अखिलेश वर्मा 23 अप्रैल को बेटी शिवानी के लिए सतौरा बाजार पायल खरीदने गए थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव का एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर तीनों ने अखिलेश को लाठी-डंडों से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने अखिलेश की जेब में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभ...