प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- कुंडा। कोतवाली के इंटौरा गांव निवासी माधुरी देवी पत्नी हंसराज गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो मई की शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत में बकरी चराने गई थी। उसका 25 वर्षीय बेटा कुलदीप गौतम घर पर अकेले था। तभी गांव का सचिन सरोज उसके घर पहुंचा। उसके बेटे को गालियां देते हुए पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते भाग निकला। घायल बेटे का इलाज कराने के बाद पीड़िता माधुरी देवी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सचिन सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...