नोएडा, मार्च 20 -- दनकौर, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के पास चार लोगों ने रंजिश में कार सवार मैनेजर और उसके दोस्त पर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की कार के शीशे से भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया। गाजियाबाद के कवि नगर निवासी राजकुमार शर्मा रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में जनरल मैनेजर है। वह गुरुवार की शाम छुट्टी होने के बाद अपने दोस्त अवनी रस्तोगी के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। दनकौर क्षेत्र स्थित सालारपुर अंडरपास के नजदीक मिर्जापुर गांव निवासी गौरव भाटी और उसके तीन अन्य साथियों ने उनकी कार को जबरदस्ती रुकवा लिया। आरोपियों ने दोनों दोस्तों पर डंडों से जानलेवा हमला कर उनकी कार भी क्षतिग्रस्त ...