अयोध्या, मार्च 7 -- अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है। प्रकरण में लल्लू सैनी पुत्र स्व.गोरखनाथ निवासी कुशमाहा दर्शननगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में पीड़ित का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी सगे भाई कुलदीप,दीपक,संदीप,निवर,विपिन और इनकी मां सुनीता ने गाली-गलौच करते हुए मारा पीटा तथा मोबाइल तोड दिया और दिवाल को अंदर से काट दिया। यूपी 112 का दस्ता पहुंचने पर भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह लोग पहले भी भाई को पीट चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...